देवरिया। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम पीईटी के लिए विशेष बसें चलाएगी। इससे अभ्यर्थियों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
जिले में छह और सात सितंबर को पीईटी परीक्षाा देने 40 हजार अभ्यर्थी शहर में आएंगे। इनके आने-जाने के लिए परिवहन निगम ने विशेष तैयारी की है। परिवहन निगम की अपनी 83 बसों और अनुबंधित श्रेणी की 144 बसों को रूटीन यात्रा से हटाकर अभ्यर्थियों को ले जाने और लाने में लगाएगा। यहां से अयोध्या, लखनऊ, आंबेडकर कर नगर, गोरखपुर के लिए बसें भेजी जाएंगी।
आजमगढ़ और अन्य जिलों में भी बसें भेजने की तैयारी है। स्टेशन अधीक्षक राकेश पति त्रिपाठी ने बताया कि एआरएम के निर्देश पर तैयारी की जा रही है। निगम का प्रयास है कि अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को सुगमता से गंतव्य तक पहुंचाया जाए। संवाद