फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, एक गाय मरी, दो की हालत गंभीर

Mon, 03 Nov 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। शाॅर्ट सर्किट से शनिवार की रात अचानक धनौती राय गांव में रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपट से परिवार में अफरातफरी मच गई। इसी बीच बंधी तीन गायों में एक गाय की मौके पर झुलसने से मृत्यु हो गई।
दो गायें गंभीर रूप से झुलस गई। झोपड़ी में रखा रिहायशी सामान भी जलकर राख हो गया। कोतवाली के धनौती राय गांव निवासी कमलेश राजभर पुत्र चोकट राजभर व उनके परिवार के सदस्य शनिवार की रात में भोजन कर सो गए। अचानक विद्युत तार के स्पार्किंग के चलते झोपड़ी में आग लग गई। दिन में बारिश होने के बावजूद झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी। झोपड़ी से आग की लपट निकलते देख स्वजनों शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोग आग बुझाने पहुंचते तब तक उसमें बंधी गई तीन गायों में एक गाय बुरी तरह से जलकर मर गईं। दो गायें झुलस गई। गांव के लोग किसी तरह आग पर काबू पाए। सुबह पशु अस्पताल के चिकित्सक मौके पर पहुंचे झुलसी गायों का इलाज किए।
मौके पर राजस्व टीम पहुंची और स्थिति की जानकारी ली। तहसीलदार अलका सिंह ने बताया कि रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें