फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 40 हजार

Mon, 03 Nov 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर के सोहनाग मोड़ पर लगे स्टेट बैंक के एटीएम से एक ने शख्स ने एटीएम कार्ड बदल कर दूसरे के खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात पर धोखाधड़ी व अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कोतवाली क्षेत्र के जयराम राजभर ने बताया कि वह बेटी हेमू के साथ सोहनाग मोड़ पर एसबीआई के एटीएम पर रुपये निकालने गया था। पास में खड़े एक अज्ञात शख्स ने धोखे से एटीएम कार्ड को बदल दिया और कहा कि रुपये नहीं निकल रहा है। वहां से हटने के बाद उसने खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। कोतवाली प्रभारी महेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें