बरियारपुर। अपराधियों पर नकेल कसने की मुहिम में जुटी देवरिया पुलिस क वांछित अपराधी सोवायक मंसूरी उर्फ सैफ पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। सैफ पांडेयपुर का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार, सैफ के खिलाफ थाना बघौचघाट में डकैती, मारपीट और आपराधिक धमकी आदि गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। आरोपी आठ नवंबर 2020 से फरार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि वांछित अपराधी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद