फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मसाने की होली का निकाला जुलूस, जाम ने राहगीरों को किया परेशान

Mon, 02 Mar 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
तरकुलवा कस्बा में मशाने की होली का जुलूस निकालते व्यवसाई। स्रोत संवाद - फोटो : स्ंवाद
विज्ञापन
तरकुलवा। होली के त्योहार के दो दिन पूर्व नगर पंचायत कस्बा में मसाने का जुलूस निकाला गया। इस दौरान कस्बा की सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की वजह से करीब आधे घंटे तक यात्री परेशान रहे। आधे घंटे बाद जब जाम खत्म हुआ तो आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन

होली का त्योहार चार मार्च को मनाया जाएगा। इसको लेकर बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। पूरे दिन लोग रंग, गुलाल, मिठाई, बेसन, खोआ आदि सामन की खरीदारी करने में व्यस्त रहे। इस बीच सोमवार शाम को तरकुलवा कस्बा की सड़क पर मसाने की होली का जुलूस निकला गया, जिससे देवरिया-कस्बा की मुख्य सड़क पर जाम लग गया। पल भर में सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लोग जाम में फंस गए। करीब आधे घंटे तक यात्री वाहनों में बैठकर जाम खत्म होने का इंतजार करते रहे। पैदल यात्री व बाइक सवार लोगों को भी काफी परेशानी हुई। काफी मशक्कत के बाद आधे घंटे बाद जब जाम खत्म हुआ, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें