फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: होली के सामान की खरीदारी को उमड़ी भीड़, शहर के प्रमुख मार्गों पर लगा जाम

Mon, 02 Mar 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। होली पर्व नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारी बढ़ गई है। सोमवार दोपहर में शहर के प्रमुख बाजारों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे कई स्थानों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। भीड़ के कारण कसया ओवरब्रिज, सब्जी मंडी, कोतवाली रोड और सिविल लाइन क्षेत्र में लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रही। सबसे अधिक परेशानी कसया ओवरब्रिज पर देखने को मिली, जहां करीब एक घंटे से अधिक समय तक वाहन जाम में फंसे रहे। पुल पर ही चार पहिया और दो पहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाते दिखाई दिए। वहीं सब्जी मंडी और कोतवाली रोड पर भी खरीदारी के लिए निकले लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ के कारण सड़कें संकरी हो गईं और वाहनों की रफ्तार थम गई। सिविल लाइन क्षेत्र में भी बाजारों के बाहर वाहनों की पार्किंग के कारण यातायात प्रभावित रहा। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें