फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मंदिर में चोरी का विरोध करने पर पुजारी से मारपीट, युवक का सिर फूटा

Sat, 17 Jan 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर गांव स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में शनिवार की शाम चोरी करते समय पुजारी ने एक युवक को पकड़ लिया। आरोपी युवक पुजारी से उलझ गया। यह देख बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की आरोपी ने पिटाई कर उसका सिर व नाक फोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम करीब 5:20 बजे एक चोर मंदिर में चोरी करने के इरादे से घुस गया। इसी दौरान मंदिर के पुजारी संजय तिवारी ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि तभी एक युवक मौके पर पहुंचा और पुजारी से चोरी का विरोध न करने की बात कहते हुए उनसे उलझ गया। विरोध करने पर उसने पुजारी का कॉलर पकड़ लिया।
बीच-बचाव करने पहुंचे हरेलाल गुप्ता पुत्र जगत साह निवासी सोहनपुर ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी गालियां देते हुए फाइटर से हमला कर दिया, जिससे हरेलाल गुप्ता का सिर फट गया और नाक भी टूट गई। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें