बघौचघाट-फाजिलनगर मार्ग स्थित पुल पर खर्च होंगे 23 करोड़ 95 लाख रुपये
बघौचघाट। देवरिया और कुशीनगर जिले को जोड़ने वाले बघौचघाट-फाजिलनगर मार्ग स्थित खनुआ नाले के संकरे पुल के बगल में एक नया पुल बनेगा। इस पुल के निर्माण के लिए प्रशासनिक व वित्तीय सहमति मिल गई है। पुल के निर्माण पर 23 करोड़ 95 लाख 77 हजार रुपये खर्च होंगे। पहले किस्त के रूप में आठ करोड़ 38 लाख 52 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं।
पुल बनने से देवरिया और कुशीनगर के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। आए दिन इस पुल पर घंटों जाम से लोग जूझते रहते हैं। कृषि मंत्री ने इस पुल के लिए मुख्यमंत्री से बात की और इस पुल के लिए धनराशि जारी कर दिया गया। लोक निर्माण विभाग इस पुल का निर्माण शीघ्र शुरू कराएगा।
बघौचघाट के व्यापारी महिवाल जायसवाल ने बताया कि इस पुल निर्माण से आवागमन का समय बचेगा। संदीप राव ने कहा कि हम लोग कुशीनगर जिले में दवा सप्लाई करते हैं। जाम की वजह से बहुत परेशानी होती है। भीम यादव कहा कि बहुत ही पुराना पुल था जर्जर हो गया था। इस पर चलने में भी डर लगता है। नया पुल निर्माण होने से आवागमन सुरक्षित हो जाएगा।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि देवरिया और कुशीनगर के सैकड़ों गांवों को जोड़ने वाले पुल निर्माण के लिए सरकार से धन अवमुक्त करा दिया हु अति शीघ्र निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।इस पुल निर्माण से जनता को बहुत ही फायदा होगा।