फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दरवाजा बंद करने के विवाद में भतीजे ने चाची पर कुदाल से हमला कर मार डाला

Mon, 16 Nov 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बिहार के गोपालगंज जिले में शनिवार रात दरवाजा बंद करने के विवाद में भतीजे ने चाची के सिर पर कुदाल से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया लेकर पहुंचे। रात करीब 11 बजे डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के देउरवा गांव निवासी जुलेखा खातून (30) तीन बच्चों के साथ घर पर रहती थीं। पति खुर्शीद अंसारी करीब 15 दिन पहले नौकरी के लिए सऊदी अरब गए हैं। परिवार में नौ वर्षीय बेटी गुलनाज परवीन, तीन वर्षीय बेटा फैज अली और दो वर्षीय बेटी अरीबा परवीन हैं।
परिजन के अनुसार, शनिवार रात करीब आठ बजे जुलेखा अपने घर का दरवाजा बंद कर रही थी। भतीजे ने इसका विरोध किया। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। घरवालों का आरोप है कि भतीजे ने कुदाल उठाकर जुलेखा के सिर पर वार कर दिया था।
विज्ञापन

वारदात बिहार के भोरे थाना क्षेत्र की होने के कारण आरोपी के खिलाफ कार्रवाई बिहार पुलिस करेगी। सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।एसडीपीओ हथुआ राजेश कुमार ने बताया कि वारदात की जानकारी के बाद मामले की छानबीन कराई जा रही है। किसी ने अभी तहरीर नहीं दी है। शव का पोस्टमार्टम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें