फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सऊदी से गांव लाया गया युवक का शव

Mon, 16 Nov 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। सऊदी अरब में रोजी-रोटी कमाने गए युवक की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। 22 दिन के लंबे इंतजार के बाद रविवार को उसका शव गांव लाया गया तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मैनपुर गांव निवासी बबलू सिंह उर्फ ठाकुर सिंह (41) पुत्र बिजली सिंह करीब एक साल पहले सऊदी अरब गए थे। 22 अक्तूबर की रात काम के दौरान हृदयगति रुकने से उनकी मौत हो गई थी। 13 नवंबर को शव आने की सूचना पर परिजन गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे मगर उड़ान रद्द होने से शव नहीं पहुंच सका। रविवार सुबह करीब 11 बजे शव गांव लाया गया। मृतक की दो बेटियां हैं। उनकी उम्र आठ और पांच वर्ष है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें