फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नदी में डूबने के अंदेशा में हो रही थी तलाश, युवक घर पर मिला

Mon, 11 May 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। सोमवार की सुबह भागलपुर के सरयू नदी स्थित पुल पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब रेलिंग के पास सुसाइड नोट, चप्पल और आधार कार्ड पड़ा मिला। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक की तलाश में जुटी रही। दोपहर होते-होते कहानी में नया मोड़ आ गया। जिसे पुलिस नदी में तलाश करा रही थी, वह युवक घर पर था।
विज्ञापन

मईल थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी अयोध्या राजभर पुत्र बच्चन राजभर तीन दिन पहले परिजनों से मुंबई कमाने जाने की बात कहकर घर से निकला था। सोमवार की सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने भागलपुर सरयू पुल की रेलिंग के पास सुसाइड नोट, एक जोड़ी चप्पल और आधार कार्ड पड़ा देखा। तत्काल भागलपुर चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सामान कब्जे में लेकर आधार कार्ड के आधार पर अयोध्या राजभर के परिजनों को सूचना दी
पुलिस युवक को खोज रही थी, मगर दोपहर बाद अयोध्या के घर पहुंचने की खबर आ गई। पुलिस टीम तत्काल भटौली गांव पहुंची और युवक से पूछताछ की। अयोध्या ने बताया कि वह पारिवारिक कारणों से परेशान था। इसी तनाव में घर से निकल गया और सरयू पुल पर सुसाइड नोट, चप्पल व आधार कार्ड रखकर नदी में कूदने जा रहा था। वह कुछ देर के लिए पुल पर रुक गया। गलती का एहसास होने पर घर लौट आया। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि युवक का बयान दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें