फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में नहाते समय युवक की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नदी में नहाते समय युवक की डूबकर मौत
विज्ञापन

महुआबारी बाजार से आते समय भागड़ा नदी में नहाने लगे
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के ग्राम बड़कागांव के जमुनिया डीह टोला निवासी एक व्यक्ति की बुधवार को दोपहर में गांव के पास भागड़ा नदी में नहाते समय डूब कर मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

ग्राम बड़कागांव के जमुनिया डीह टोला निवासी विनोद ठाकुर (45) दोपहर में महुआबारी बाजार से दो-तीन लोगों के साथ वापस गांव आ रहे थे। गर्मी से राहत पाने के लिए गांव के पश्चिम बड़का गांव महुआबारी मार्ग पर भागड़ा नदी के घाट पर स्नान करने के लिए नदी में गए। उनके साथ के लोग वहीं पाकड़ के पेड़ के नीचे बैठ गए। विनोद ठाकुर काफी देर बाद भी जब वापस नहीं आए तो उनके साथ के लोग घाट पर देखे कि कपड़ा रखा हुआ है और उनका कोई पता नहीं है। उसके बाद यह खबर गांव में तत्काल फैल गई कि विनोद डूब गए। गांव के मछुआरों ने नदी में तलाश शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान उनका शव मिला। शव को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी गई। विनोद ठाकुर घर के इकलौता कमाऊ सदस्य थे। उनका एक पुत्र राहुल (16) है। उनकी असमय मौत से परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें