फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खेत लिखवाने के बहाने रची अपहरण की साजिश, लाखों की ठगी का आरोप

Tue, 07 Oct 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरियारपुर। थाना क्षेत्र के सरौरा गांव में जमीन के सौदे के बहाने ठगी और अपहरण की साजिश का मामला सामने आया है। पीड़ित विपिन कुमार ने गांव के ही एक शख्स व उसके बेटों पर लाखों रुपये हड़पने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
पीड़ित के अनुसार, उसके बड़े भाई आनंद रतन से गांव के एक शख्स ने कहा कि वह उसका खेत लिखवा दे। भरोसा कर आनंद रतन उसके साथ गोपालगंज चले गए, जहां 1.44 लाख रुपये का स्टांप पेपर तैयार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने साजिश के तहत थाने में झूठी तहरीर दी कि आनंद रतन ने उनके पिता का अपहरण कर जबरन खेत लिखवा लिया है।
जांच के दौरान उक्त शख्स ने स्वयं पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से गया था, उसका अपहरण नहीं हुआ। बावजूद इसके आरोपियों ने आनंद रतन से एक लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी की। आरोप है कि रुपये लौटाने का वादा तोड़ते हुए उन्होंने वही जमीन किसी अन्य के नाम रजिस्ट्री करा दी।
विपिन कुमार का कहना है कि जब वह रुपये मांगने गए तो तीन-चार लोगों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया।
इससे उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। थानाध्यक्ष त्रिवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें