भटनी। क्षेत्र के परसौनी गांव के एक युवक की मौत को लेकर परिजनों ने गांव के ही एक परिवार पर हत्या करने का आरोप लगाया है। युवक के पिता भरत गोंड ने आरोप लगाया कि उनके बेटे राजन (29) की रंजिशन पिटाई की गई थी। इससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को तहरीर में देकर बताया कि उनके गांव के एक परिवार से पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के तहत 21 सितंबर को आरोपितों ने घर में घुसकर उनके बेटे राजन की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में उसे भटनी से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया था, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। संवाद