देवरिया। जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बैतालपुर परिसर में 18 नवंबर को सुबह 10 बजे रोजगार मेले का आयोजन होगा।
विज्ञापन
इसमें बेंगलूरू की बोस प्राइवेट लिमिटेड और नोएडा की एरियल एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
प्रधानाचार्य वीके सहाय के अनुसार, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण 18 से 30 वर्ष के युवा आवेदन कर सकते हैं। अंतिम वर्ष के परीक्षार्थी भी पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 19,500 रुपये मासिक वेतन और 140 रुपये प्रति घंटे की दर से ओवरटाइम मिलेगा।