फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चित्रगुप्त मंदिर परिसर में बनेगा भव्य सभागार

Fri, 13 Nov 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के रामलीला मैदान स्थित भगवान श्रीचित्रगुप्त मंदिर परिसर में सभागार बनेगा। देवरिया सदर के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने इसकी घोषणा की है। विधायक ने यह घोषणा चित्रांश समाज की पहल पर की है।
विज्ञापन

सभागार के निर्माण से चित्रांश समाज की वर्षों पुरानी जरूरत पूरी होगी। श्रीचित्रगुप्त समिति देवरिया लगातार सभागार की आवश्यकता को लेकर प्रयास कर रही थी। समिति के पदाधिकारियों ने यह मांग विधायक के समक्ष प्रमुखता से रखी थी। विधायक ने समाज की इस आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए सभागार बनवाने की घोषणा की।
सभागार बनने के बाद मंदिर परिसर में भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना और चित्रगुप्त पूजनोत्सव सुव्यवस्थित ढंग से हो सकेंगे। इस घोषणा के लिए समिति के अध्यक्ष हृदयानंद श्रीवास्तव, संरक्षक लाल बाबू श्रीवास्तव, विधि सलाहकार एडवोकेट संजीव श्रीवास्तव और महामंत्री गजेंद्र कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारियों ने विधायक का आभार व्यक्त किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें