फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला और बेटियों से मारपीट के मामले में कोर्ट ने दर्ज किया परिवाद

Fri, 13 Nov 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत से मिट्टी काटने के विवाद में महिला और उसकी दो बेटियों से मारपीट के मामले में अदालत ने परिवाद दर्ज किया है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया था। सिविल जज प्रवर खंड/एफटीसी प्रथम/ एसीजेएम प्रफुल्ल उपाध्याय ने छह नवंबर को आदेश जारी कर बयान के लिए 21 नवंबर की तारीख तय की है। महिला के अनुसार, 13 सितंबर को खेत से मिट्टी काटने का विरोध करने पर आरोपी शंकर सिंह ने कुदाल लेकर जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि शाम को आरोपी घर में घुस आए। महिला और उसकी दोनों बेटियों से मारपीट की। वीडियो बना रही बेटी का मोबाइल तोड़ दिया। महिला ने 14 सितंबर को पुलिस से शिकायत की मगर प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। एसपी से शिकायत के बाद अदालत पहुंचीं। अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर परिवाद दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें