फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मां की डांट से नाराज किशोरी ने फंदे से लटक कर दी जान

Sat, 23 Mar 2024 03:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
समय से दवा न खाने पर मां ने लगाई थी फटकार
विज्ञापन

किशोरी ने इस वर्ष दी थी हाईस्कूल की परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बीमार चल रही एक किशोरी को समय से दवा न खाने पर मां ने डांट लगाई तो उसने कमरे में खुद को बंद कर फंदे से लटककर जान दे दी। काफी देर बाद तक दरवाजा नहीं खुला तो मां ने शोर मचाना शुरू कर दिया। परिजन व अगल-बगल के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो किशोरी दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गोबराई गांव निवासी संजय यादव की पुत्री आंचल यादव (15) ने इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। वह कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। समय से दवा का सेवन नहीं कर रही थी। यह देखकर मां ने बृहस्पतिवार की शाम को डांटा और खरी-खोटी सुनाई। मां से डांट सुनने के बाद किशोरी सोने चली गई और कमरा अंदर से बंद कर फंदे से लटक कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मां बार-बार यही कह कहकर रो रही थी कि पहले पता होता कि मेरी बात उसे इतनी बुरी लगेगी तो मैं उसे नहीं डांटती। इस घटना के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराते हुए कोसे जा रही थी। परिजन व आसपास की महिलाएं उसे शांत करा रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें