फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर में घुसकर सो रही युवती से दुष्कर्म, शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

Fri, 23 Sep 2022 12:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

तहरीर में युवती ने बताया है कि एक वर्ष पूर्व भी आरोपी ने उसे नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म किया और उसका अश्लील फोटो व वीडियो बना लिया था। इस मामले में पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी अनीस के खिलाफ दुष्कर्म, घर में घुसकर मारने पीटने व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कमरे में अकेली सो रही एक युवती से उसके पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म किया। युवती के शोर मचाने पर जब उसकी मां पहुंची तो युवक उसकी पिटाई कर फरार हो गया। जब इसको लेकर अगले दिन दोनों के परिजनों में कहासुनी हुई तो युवक ने युवती का अश्लील फोटो व वीडियो युवती के परिजनों के मोबाइल पर वायरल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने युवती के तहरीर पर बृहस्पतिवार कोयुवक के विरुद्ध दुष्कर्म सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह 16 सितंबर की रात में घर पर अकेली सोई थी। इसी बीच पड़ोस का एक युवक उसके कमरे में घुस गया और उससे दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जब उसकी मां पहुंची तो युवक ने उसकी पिटाई कर दी। कहा कि अगर इस बात की जानकारी किसी को दी तो मैं इसका अश्लील फोटो वायरल कर दूंगा। जब इसकी खबर परिवार में हुई तो युवक ने युवती का अश्लील फोटो व वीडियो परिजनों के मोबाइल पर वायरल कर दिया।

तहरीर में युवती ने बताया है कि एक वर्ष पूर्व भी आरोपी ने उसे नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म किया और उसका अश्लील फोटो व वीडियो बना लिया था। इस मामले में पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी अनीस के खिलाफ दुष्कर्म, घर में घुसकर मारने पीटने व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल कपिलदेव चौधरी ने बताया कि युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर मेडिकल परीक्षण के लिए उसे जिला चिकित्सालय भेजा गया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें