फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बेटी की शादी का कार्ड देकर लौट रहे पूर्व बीडीसी सदस्य की हादसे में मौत

Fri, 31 Oct 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। बेटी की शादी का कार्ड बांट कर घर लौट रहे पूर्व बीडीसी ऋषिराज पांडेय (45) की बाइक को बृहस्पतिवार की सुबह बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। बाइक पर सवार पूर्व बीडीसी की मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटा अंकुर (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, बघौचघाट थाना क्षेत्र के ग्राम मेदीपट्टी निवासी पूर्व बीडीसी ऋषिराज पांडेय की बेटी गरिमा पांडेय की शादी ्29 नवंबर को बिहार प्रांत के रूपी बगही निवासी सुशील पांडेय के साथ तय हुई है।
विज्ञापन

पिता बेटे अंकुर के साथ बाइक से बुधवार की दोपहर में महराजगंज जिले के ग्राम भुसौला में साढ़ू के घर बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड देने गए थे। वह बृहस्पतिवार सुबह बाइक से बेटे के साथ घर लौट रहे थे।
महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सोनबंदी चौराहे तक पहुंचे थे। इसी बीच बेकाबू कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऋषिराज पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बेटा अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने सीएचसी बृजमनगंज भेजवाया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि ऋषिराज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कार चालक की पहचान की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें