फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक सवार से साइड लेने पर रार, मनबढ़ों ने घर पर चढ़कर युवक को पीटा

Mon, 19 Jan 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के दुबौली गांव में बाइक साइड करने को लेकर हुए विवाद में रविवार शाम को करीब 30 मनबढ़ों ने दरवाजे पर चढ़कर 22 वर्षीय युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के दौरान युवक भागकर घर में छिपा तो हमलावरों ने मेन फाटक तोड़ अंदर जाकर भी उसकी पिटाई की। मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में युवक को लेकर अस्पताल भागे।
विज्ञापन

सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची। लेकिन तब तक हमलावर भाग निकले। दुबौली गांव निवासी आशुतोष कुमार दुबे 22 वर्ष पुत्र हरेंद्र दुबे रविवार शाम को भरथुआ से बाइक सर्विसिंग कराकर घर लौट रहे थे। इसी बीच पड़ोसी गांव के दूसरे बाइक सवार से साइड लेने को लेकर रास्ते में विवाद हो गया।
वहां तो किसी तरह विवाद शांत हो गया, दोनों लोग अपने अपने घर चले गए। मगर जैसे ही आशुतोष घर पहुंचा। आरोप है पीछे से पड़ोसी गांव के बाइक सवार समेत करीब 30 की संख्या में लाठी-डंडा से लैश हमलावर उसके दरवाजे पर पहुंच गए और आशुतोष को घेरकर मारने-पीटने लगे।
विज्ञापन

वह किसी तरह भागकर घर के अंदर जाकर फाटक बंद कर लिया, तो हमलावरों ने फाटक तोड़कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। जैसे ही इसकी खबर पुलिस को लगी। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। उधर, परिजन आशुतोष को लेकर अस्पताल चले गए। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि साइड लेने को लेकर कुछ हमलावर दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज किए है। उनकी धर-पकड़ के लिए टीम लगाई गई है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें