फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सरकारी जमीन से हटवाया कब्जा

Mon, 19 Jan 2026 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
 अतिक्रमण हटाती जेसीबी। स्रोत-नगर पंचायत  
विज्ञापन
भटनी। नगर पंचायत की ओर से रविवार को इशरी गुलजार वार्ड में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई वार्ड निवासी योगेंद्र यादव के मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद हुई। शिकायत में सार्वजनिक उपयोग की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की बात कही गई थी।
विज्ञापन

शिकायत को संज्ञान में लेते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने जांच कराई। इस दौरान अतिक्रमण की पुष्टि होने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी और कर्मचारियों की मदद से अवैध कब्जा हटवाया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल भी मौजूद रहा। अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी शिकायत मिलने पर इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें