फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जड़ी हत्याकांड में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sat, 19 Apr 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी भाटपार रानी/ रामपुर बुजुर्ग। बनकटा क्षेत्र के चर्चित जड़ी हत्याकांड के 50 हजार रुपये का इनामी अंतिम बदमाश अंकित गोंड़ को शुक्रवार काे भटनी क्षेत्र के रानी घाट गांव के पास से एसटीएफ लखनऊ और भटनी पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से आरोपी बदमाश फरार चल रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बनकटा थाना क्षेत्र के जंजीरहा गांव निवासी अजित सिंह उर्फ जड़ी सिंह की 31 अक्टूबर 24 दीपावली की रात सोहनपुर बाजार में जुआ खेलने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस ने उसी रात पिता ध्रुव सिंह की तहरीर पर सोहनपुर गांव के रहने वाले दरोगा कुशवाहा व राजू चौरसिया, अहिरौली बघेल गांव निवासी प्रमोद सिंह बघेल और पिंटू सिंह पर हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

इसमें से दरोगा कुशवाहा और राजू चौरसिया वर्तमान में बिहार के हाजीपुर जेल में है। पिंटू सिंह को विवेचना के दौरान बनकटा पुलिस ने बरी कर दिया था। अंकित गोंड़ का नाम पुलिस ने विवेचना में बढ़ाया था। यह उसी समय से फरार चल रहा था। विवेचना के दौरान पुलिस ने इस हत्याकांड में अन्य बदमाश प्रदीप चौरसिया, दीपक उर्फ टमाटर, पंकज जायसवाल, राकेश और अंकित गोंड़ निवासी सोहनपुर का नाम बढ़ाया था। इसमें अंकित गोंड़ को छोड़कर बाकी सभी जेल में है।
विज्ञापन

पुलिस ने अंकित को भी गिरफ्तार कर लिया है। सीओ एसपी सिंह ने बताया कि अंकित गोंड़ को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से वह जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें