रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर बाजार की एक महिला बृहस्पतिवार को पति-पत्नी के विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंची। आरोप है कि हेल्प डेस्क पर तैनात महिला सिपाही से बातचीत के दौरान उसका विवाद हो गया। दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
साथी महिला पुलिसकर्मी से हाथापाई होते देख अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंच गईं। हालांकि, सीओ ने मारपीट के आरोप को बेबुनियाद बताया। परिजन का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने महिला की पिटाई कर दी। महिला की हालत बिगड़ने पर उसके परिजन को थाने बुलाया गया और उसे भाटपाररानी स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।
सीओ मनोज कुमार ने बताया कि महिला को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया है। थाने में किसी तरह की मारपीट नहीं हुई है।