देवरिया। भाटपाररानी क्षेत्र की युवती एक किशोर को फंसाकर एक साल से शारीरिक शोषण कर रही थी। जानकारी होने पर बाल कल्याण समिति ने एसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई करने को कहा है। एसपी विक्रांत वीर ने जांच कर कार्रवाई करने के एसओ को निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, मझौलीराज मंदिर में एक युवती और किशोर की शादी होनी थी। इसकी सूचना किसी ने चाइल्ड लाइन को दे दी। टीम मंदिर पहुंची। जांच करने पर युवती 23 और किशोर 17 साल का निकला। इसके बाद टीम ने बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सावित्री राय को फोन कर जानकारी दी। सावित्री राय ने युवती को छोड़ने और किशोर को समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
समिति ने सुनवाई के बाद किशोर को परिजनों को सौंप दिया। वहीं एसपी विक्रांत वीर को पत्र लिखकर कार्रवाई करने को कहा। किशोर के परिजन भी शुक्रवार को एसपी से मिले। एसपी ने भाटपाररानी एसओ को कार्रवाई करने के लिए कहा है। परिजनों ने थाने में तहरीर दे दी है। संवाद