फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 13 Sep 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के पिड़रा वार्ड नंबर नौ में एक युवक का बंद मकान फंदे से लटका शव शुक्रवार को मिला। मकान के अंदर से दुर्गंध उठने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। युवक घर पर अकेला रहता था। सूचना पर उसकी बहन आई और पुलिस को बताया कि भाई नशे का आदी था। इसके चलते परिवार का कोई सदस्य इसके साथ नहीं रहता था।जानकारी के अनुसार, पिड़रा निवासी दीपक वर्मा (36) अकेले अपने मकान में रहता था। पुलिस के अनुसार युवक नशे का आदी था। मकान अंदर से बंद था, युवक का शव सड़ गया था। परिजनों ने बताया कि युवक का परिवार के सदस्यों से बात नहीं होती थी, इसके चलते अकेला रहता था। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें