फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पोल से टूटा जर्जर तार 50 घरों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मदनपुर। नगर पंचायत क्षेत्र में जर्जर पोल और तार के सहारे बिजली आपूर्ति के कारण लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। तार टूटने से अक्सर मोहल्लों में आपूर्ति बाधित हो जा रही है। नगर के कुतुब नगर में करीब 50 घरों में 10 दिन से बिजली की आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन

मदनपुर कस्बा में दो साल पहले जर्जर तार और पोल बदलने का काम शुरु हुआ। काम शुरू होने के छह माह बाद केबिल लगाने का काम बंद हो गया।
मोहल्ले के सात वार्डो में लोगों को जर्जर तार के सहारे ही आपूर्ति दी जा रही है। ऐसे में ओवर लोड होने के कारण अक्सर तार से चिंगारी निकलने लगती है। जिसके कारण बिजली की सप्लाई बंद हो जाती है।
कुतुब मोहल्ले और हरिजन बस्ती के समीप तार टूटने से दस दिन से बिजली की आपूर्ति प्रभावित है। कुछ घरों में लोगों को करीब सौ मीटर दूर दूसरे पोल से बिजली लेकर काम चलाना पड़ रहा है। वार्ड निवासी साहिल, तौफिक, अब्दुल जैश, चमन अली, राकेश कुमार आदि ने कहा कि सिर्फ कहने के लिए हम लोगों को नगर पंचायत का दर्जा मिला है।
विज्ञापन

बिजली की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा। जर्जर तार बदलने को लेकर बिजली निगम में शिकायत करने के बाद भी कोई पहल नहीं हुई। बिजली से चलने वाले उपकरण बंद होने से मुसीबत झेलनी पड़ रही है। इस बाबत अवर अभियंता जयप्रकाश प्रजापति ने कहा कि जर्जर तार और पोल बदलने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें