फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बथुआ नदी में नहाते समय डूबा बालक, मौत

Sun, 14 Sep 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
आर्यन की फाइल फोटो
विज्ञापन
दोस्तों के साथ नदी में गया था नहाने गया, बथुआ रिवर फ्रंट पर हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रपुर। नगर के सेमरौना घाट स्थित बथुआ रिवर फ्रंट पर रविवार को नहाते समय 10 वर्षीय आर्यन की बथुआ नदी में डूबने से मौत हो गई। करीब 20 मिनट बाद पानी से निकलकर लोग लेकर उसे सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वह अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। आर्यन कक्षा तीन का छात्र था।

जानकारी के अनुसार, टेढ़ा स्थान वार्ड निवासी अमूल्य रतन उर्फ लाला विदेश में नौकरी करते है। घर पर पत्नी रीमा देवी और दो जुड़वा बेटे कुनाल और आर्यन रहते हैं। रविवार को छुट्टी होने के कारण आर्यन दोस्तों के साथ दोपहर में बथुआ नदी में नहाने चला गया। नहाते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहराई में चला गया।
विज्ञापन

उसे डूबता देख साथ में नहा रहे दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। बच्चों के शोर मचाने पर मौजूद लोग भी तलाश में जुट गए। कुछ देर में उसे नदी से निकाल लिया गया, मगर उसकी मौत हो चुकी थी। बालक के मरने की खबर पर दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों की सहमति पर पुलिस ने पंचनामा कर शव घर वालों को सौंप दिया। देर रात उसका अंतिम संस्कार हुआ।


..

बेटे का शव देख बदहवाश हो गई व्रती मां



संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रपुर। नगर के टेढ़ा स्थान वार्ड में नदी में डूबने से बालक की मौत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। मां रीमा देवी बेटे के दीर्घ जीवन के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत थी। और जब दरवाजे पर बेटे का शव पहुंचा तो वह बदहवास होकर गिर पड़ी। मां की चित्कार ने पूरे माहौल को गमगीन कर दिया।
विज्ञापन


वार्ड निवासी अमूल्य रतन लाल उर्फ लाला विदेश में रहकर कमाई करते हैं। वह दो माह पहले ही परिवार के साथ छुट्टी बिताकर विदेश गए हैं। उनके दोनों बेटे कुनाल और आर्यन जुड़वा थे। मां रीमा देवी सुबह से दोनों बेटों की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत थीं। आर्यन दोस्तों के साथ नदी में नहाने चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। मां रीमा देवी दोपहर बाद स्नान कर पूजा करने की तैयारी कर रही थीं। इसी बीच अचानक उसके दरवाजे पर भीड़ जुटने लगी। वह कुछ समझ पाती कि बेटे आर्यन का शव पहुंच गया। वह बेटे से लिपट कर रोने लगीं। हर कोई मां की चित्कार सुन ढांढ़स बंधाने में जुट गया। लोग हादसे को लेकर नियति को कोस रहे थे। कुनाल भाई को खोने के बाद बिलख रहा था। विदेश से पिता बेटे का शव वीडियो कॉल पर देख कर बेसुध हुए जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें