फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अमृत सरोवर में डूबने से बालक की मौत

Mon, 27 Oct 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बघौचघाट। गांव में बने अमृत सरोवर में रविवार को स्नान कर रहे बालक पानी में डूब गया। परिवार वाले उसे पोखरे से निकाल कर मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बालक की मौत से पूरे गांव में छठ पूजा की तैयारियों के बीच सन्नाटा पसर गया।
जानकारी के अनुसार, रविवार को थाना क्षेत्र के बिंदही निवासी स्व. रामप्रताप पाल का पुत्र विनय उर्फ छोटू पाल (12) गांव के बाहर बने अमृत सरोवर में नहाने गया था। नहाते समय पैर फिसल गया और छोटू गहरे पानी में लापता हो गया। हादसे के दौरान मौके पर कोई नहीं था। जब काफी देर तक छोटू घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोखरे में खोजबीन के दौरान छोटू मिल गया। परिवार वाले उसे सीएचसी पथरदेवा ले गए, जहां से डॉक्टरों को देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल काॅलेज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें