फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पांच लाख रुपये और सोना रखा बैग गायब

Thu, 17 Apr 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। सोन्हुला रामनगर चौराहे पर चाय की एक दुकान पर बुधवार को पडरौना के एक स्वर्ण व्यवसायी के कारीगर का छूटा पांच लाख रुपये और सोने रखा बैग रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। पीड़ित ने इस बावत तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी भी मौके पर पहुंचे ओर पीड़ित से पूछताछ की।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के रामगुलाम टोला निवासी पंकज सोनी पुत्र विजय सोनी कुशीनगर जिले के पडरौना कस्बे में अपने जीजा प्रकाश वर्मा के सर्राफा की दुकान पर कारीगर हैं। बुधवार की दोपहर में वह एक बैग में पांच लाख रुपये नकदी और 220 ग्राम सोना रखकर बाइक से पडरौना दुकान से देवरिया जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में सोन्हुला रामनगर चौराहे पर रुककर एक दुकान पर चाय पीने लगे। इस दौरान उन्होंने बैग पास में रख दिया। वहां से निकलते समय बैग लेना भूल गए। करीब एक किमी आगे जमुनी नहर पुल के पास अचानक बैग की याद आई। वह आनन-फानन चाय दुकान पर पहुंचे तो बैग गायब था। दुकानदार व आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी जब बैग का पता नहीं चला तो पुलिस को दी।
पुलिस ने दुकान और आसपास छानबीन शुरू की, लेकिन बैग का सुराग नहीं लगा। पुलिस पीड़ित को थाने ले गई और घटना की जानकारी लेनी शुरू कर दी।
उधर सीओ भी थाने पहुंच गए और स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। स्थानीय लोगों का कहना है कि चाय की दुकान पर अक्सर भीड़भाड़ रहती है।
इससे बैग के चोरी होने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें