देसही देवरिया। हेतिमपुर नगर पंचायत में पांच एमवीए का बिजली उपकेंद्र बनाने की परियोजना को शासन स्तर से वित्तीय और प्रशासकीय मंजूदी मिलने के बाद 12 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। विभागीय औपचारिकताओं को पूरा क जल्द उपकेंद्र का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इससे हेतिमपुर नगर पंचायत के उभोक्ताओं को शहर जैसी बिजली मिलने लगेगी। लो-वोल्टेज ओर कटौती से भी राहत मिलेगी।
आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर का गठन हुए करीब तीन साल से अधिक का समय हो गया। यहां के लोगों को नगरीय मानकों के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। ग्रामीण मानकों के अनुसार ही बिजली दी रही है। नगर पंचायत को हाटा, इमिलिया और कसया उपकेंद्रों के ग्रामीण फीडर से आपूर्ति आती है। नगरवासी लो-वोल्टेज और बिजली कटौती से परेशान हैं। इससे निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव की पहल पर यहां पांच एमवीए का बिजली उपकेंद्र बनाए जाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया।
शासन स्तर से परियोजना की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद धन भी जारी हो गया है। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस उपकेंद्र का निर्माण कार्य विभागीय औपचारिकताओं को पूरा कर बहुत जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
...
कोट
नगर पंचायत अध्यक्ष की पहल पर पांच एमवीए के बिजली उपकेंद्र बनाए जाने की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य के लिए 12 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। औपचारिकताओं को जल्द पूरा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे बिजली आपूर्ति मानक के अनुसार बेहतर हो जाएगी।
इरफानुल्लाह अंसारी, अवर अभियंता इमिलिया