फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छोटी गंडक नदी पर बनेगा 133 मीटर लंबा पुल

Mon, 01 Dec 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भटनी क्षेत्र के भरहेचौरा गांव के पास बहती छोटी गंडक, यही बननी है पक्का पुल। संवाद
विज्ञापन
भटनी। भरहेचौरा गांव में छोटी गंडक नदी पर 133 मीटर पक्का पुल बनाने का रास्ता साफ होता दिख रहा है। पुल बनने से बिहार की दूरी कम हो जाएगी। साथ ही करीब 50 गांव के लोगों की राह आसान हो जाएगी। अभी लोगों को 15 से 20 किमी घूमकर आना-जाना पड़ता है।
विज्ञापन

करीब नौ करोड़ की लागत से पुल बनाने की मंजूरी मिल गई है। धन स्वीकृत होने के बाद पुल निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। भटनी से करीब पांच किमी दूर भरहेचौरा गांव और मोतीपुर टिकैत गांव के बीच छोटी गंडक नदी बहती है।
इसके चलते दोनों गांव के बीच की एक किमी दूरी तय करने में लोगों को 10 किमी का चक्कर लगाना पड़ता है। विधायक सुरेंद्र चौरसिया की पहल पर इसका एस्टीमेट तैयार कर प्रस्ताव शासन में भेजा गया था। दावा है कि विधायक के प्रयास से शासन स्तर से इस परियोजना को मंजूरी मिल गई है। सेतु निगम के जिम्मेदारों के अनुसार, करीब नौ करोड़ की अनुमानित लागत से बनने वाले इस टू-लेन पुल की लंबाई 133 मीटर होगी। यह भटनी नगर स्थित जलपा माता मंदिर घाट के सामने बने पक्के पुल की तरह तैयार होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें