फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हत्यारोपियों को भेजा जेल

Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। लार में चाकू मारकर हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस बरामद कर लिया है। फरार चल रहे बीडीसी सदस्य समेत दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के हरखौली गांव निवासी कैलाश यादव के बेटे प्रेमचन्द्र यादव की बृहस्पतिवार को नाली की सफाई को लेकर हुए विवाद में चाकू मारकर गांव के बीडीसी सदस्य समेत पांच लोगाें ने हत्या कर दी। दिवाली के दिन दिनदहाड़े हुई युवक की हत्या से आहत हरखौली गांव के लोगों ने दिवाली का त्योहार नहीं मनाया। पुलिस ने इस मामले में गांव के मुन्ना यादव, सत्येन्द्र ठाकुर, रत्नेश यादव, बीडीसी सदस्य संजय यादव और भृगुराशन पर हत्या का केस दर्ज कर लिया। घटना के तीसरे दिन भी गांव में तनाव बरकरार है। पुलिस ने शुक्रवार की शाम को लार नगर के चनुकी मोड़ से घटना के मुख्य हत्यारोपी मुन्ना यादव, सत्येन्द्र ठाकुर, रत्नेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने इटहुरा मिश्र गांव समीप झाड़ी में छिपाए गए हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। इस बाबत लार के एसओ राजेन्द्र प्रताप यादव ने बताया कि तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। फरार चल रहे दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें