फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद समेत तीन पटाखा दुकानदार गए जेल

Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। बिना लाइसेंस घनी आबादी के बीच पटाखा बेच रहे तीन दुकानदारों को पुलिस ने शुक्रवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक सभासद भी शामिल है। दुकान बंद कराने गई पुलिस और पटाखा दुकानदारों के बीच हाथापाई भी हुई। इससे कुछ देर तक स्टेशन रोड में अफरातफरी का माहौल रहा। शनिवार को पुलिस ने तीनों दुकानदारों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

नगर के स्टेशन रोड में घनी आबादी के बीच दिवाली के दिन शाम को तीन लोग अवैध तरीके से पटाखे की दुकान लगाकर पटाखे बेच रहे थे। उधर से गुजर रही कोतवाली पुलिस दुकान बंद कराने लगी। इसी बात को लेकर पटाखा दुकानदार सभासद संजय मद्धेशिया और पुलिस के बीच जमकर झड़प और हाथापाई हुई। पुलिस ने तीनों दुकानदारों को गिरफ्तार कर अवैध पटाखे को कब्जे में ले लिया। पटाखा दुकानदारों का आरोप है कि एक भी पटाखा की दुकान चिह्नित स्थान पर नहीं लगी थी। पुलिसवालों के सहमति पर पटाखा की सभी दुकानें नगर में लगी थी। दुकान पर पहुंचे पुलिस वाले रुपये और पटाखे की मांग करने लगे। विरोध करने पर पुलिस वाले दुर्व्यवहार किए और दुकान में बेचे गए पटाखा के रखे करीब 15 हजार नकद रुपये और पटाखे लूट ले गए। इस बाबत इंस्पेक्टर राम अवतार यादव ने बताया कि वार्ड संख्या 11 के सभासद संजय मद्धेशिया, कस्बा सलेमपुर गांव निवासी गौर अंसारी, समीम अंसारी बिना लाइसेंस घनी आबादी के बीच दुकान खोलकर पटाखे बेच रहे थे। तीनों पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें