फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटनी ब्लॉक पर कार्डधारकों ने प्रदर्शन किया

Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कोटेदार पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगों का सब्र बुधवार को टूट गया। नाराज कार्डधारक प्रदर्शन करते हुए भटनी ब्लॉक पर पहुंचे और ब्लॉक कार्यालय में ताला जड़ दिया। मामला बढ़ते देखकर बीडीओ ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

भटनी विकास खंड के मायापुर इमिलिया गांव के कोटेदार पर गांव वालों ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए दस दिन पूर्व डीएम से शिकायत की। डीएम ने भाटपाररानी के एसडीएम को जांच के लिए पत्र लिखा। डीएम के आदेश के बाद भी कोटे की दुकान की जांच नहीं हुई। प्रशासन के उदासीन रवैए से नाराज गांववाले हाथों मेें कार्ड लेकर प्रदर्शन करते हुए भटनी ब्लॉक पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ब्लॉक कार्यालय में ताला जड़ दिया। लोगों का आरोप है कि कोटेदार मूल्य से अधिक रेट लेकर राशन केरोसिन का तेल वितरण करता है। इसके अलावा मानक के अनुसार कार्डधारकों को राशन नहीं देता है। आक्रोशित लोगों को देखते हुए बीडीओ ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। बीडीओ रामअधार प्रसाद ने बताया कि गांव वालों की शिकायत पर मामले की जांच त्योहार बाद कराई जाएगी। व कोल्हुआ के कोटेदार की शिकायत
पड़री बाजार। सलेमपुर विकास खंड के दुबौली व कोेल्हुआ पिपरा गांव के कार्डधारकों ने एसडीएम को शिकायती को पत्र देकर कोटेदार पर कम खाद्यान्न देने का आरोप लगाया है। लोगों का आरोप है कि शासन की ओर से आए अतिरिक्त खाद्यान्न का वितरण कोटेदार नहीं कर रहा है। शिकायत करने वालों में संतोष दुबे, रामनरेश दुबे, इंद्रदेव, मनीराज, उदयनंद यादव आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें