फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धक्का देकर झंडा फहराने में शिक्षक निलंबित

Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। स्वतंत्रता दिवस के दिन राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को धक्का देकर झंडा फहराने के मामले में सहायक अध्यापक को संयुक्त निदेशक शिक्षा सप्तम मंडल गोरखपुर ने निलंबित कर दिया है। उन्होंने मामले की जांच डीआईओएस को दी है। जांच की कार्रवाई पूरी होने तक सहायक अध्यापक डायट रामपुर कारखाना से संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि 15 अगस्त के दिन जीआईसी के प्रधानाचार्य पीके शर्मा झंडारोहण करने जा रहे थे। आरोप है कि उसी समय कॉलेज के सहायक अध्यापक त्रिलोकीनाथ यादव ने धक्का देकर झंडा फहरा दिया।
इसके बाद प्रधानाचार्य कक्ष में संस्था प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों को बंद करके ताला लगा दिया गया। इसके चलते कॉलेज का माहौल गरम हो गया। आरोप है कि इसके चार दिन बाद सुबह कॉलेज में प्रार्थना स्थल पर सहायक अध्यापक ने अनुशासनहीनता दिखाते हुए प्रधानाचार्य सहित अन्य शिक्षकों को मारने के लिए दौड़ा लिया। इसके चलते कॉलेज में अफरातफरी मच गई। इस मामले में प्रधानाचार्य ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर घटनाक्रम से अवगत कराया। जिसे संयुक्त निदेशक शिक्षा सप्तम मंडल गोरखपुर सूरज नारायण मिश्र ने गंभीरता से लिया। इस बाबत डीआईओएस विनोद राय ने बताया कि सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। जेडी ने जांच अधिकारी उनको नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें