फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई से बचने के लिए निकाली रैली

Sat, 28 Jun 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जापानी इंसेफेलाइटिस और एईएस बीमारी की रोकथाम को शुक्रवार को जागरूकता रैली निकाली गई। स्वास्थ्य कर्मचारियाें ने नगर में रैली निकाल लोगाें को बीमारी से बचने के उपाय सुझाए।
विज्ञापन

सीएचसी के अधीक्षक डॉ. एसएन शर्मा के नेतृत्व में अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली निकली। उन्होंने ने रैली में शामिल एएनएम और आशा कार्यकर्ताआें को बीमारी के लक्षण और उपाय के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हाेंने कहा कि ठीक समय से बीमारी की पहचान हो तो उस पर काबू पाया जा सकता है। रैली में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एलबी चौधरी, डॉ. एसके राव, डॉ. आरपी यादव, डॉ. एके पांडेय, पीएन तिवारी, रतनलाल, बिंदा सिंह, सरस्वती, माधुरी, जया कुमारी आदि रहे।
बताए गए उपाय
भलुअनी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भलुअनी पर शुक्रवार को जेई व एईएस से बचाव के उपाय की जानकारी विशेषज्ञों ने दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. योगेंद्र सिंह ने कहाकि एक से पंद्रह साल तक के बच्चों को जेई का टीका लगवा कर बचा जा सकता है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने भी बचाव के उपाय बताए। इस मौके पर विशाल प्रताप सिंह, पूनम मिश्रा, राधिका, बेबी खातून, शिवलाल तिवारी, अनुराधा गुप्ता, मुकेश, सुरेंद्र सिंह, संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें