फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोखा ने छात्रा से दुष्कर्म किया

Wed, 19 Mar 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भूत भगाने के बहाने सिवान जिले में ले जाकर इंटर की छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित का उपचार कुशीनगर के एक निजी अस्पताल में पांच दिन तक चला। हालत में सुधार होने पर परिवारवालों ने मंगलवार को रामपुर कारखाना थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना के एक गांव में एक व्यक्ति की कुछ बकरियां मर गईं। उसने अपने एक रिश्तेदार को यह बात बताई तो उसने कुशीनगर के खड्डा के लखुआ गांव निवासी एक सोखा से दिखाने को कहा। 12 मार्च को सोखा रामपुर कारखाना के गांव में पहुंचा और रात 12 बजे सोखईती करने लगा। सोखा ने बकरियाें के मरने का कारण परिवार की एक लड़की पर भूत होना बताया। उसी रात करीब तीन बजे सोखा इंटर की छात्रा और उसकी मां को लेकर अक्षत फेंककर भूत से छुटकारा दिलाने की बात कहकर बिहार के सिवान जिले में ले गया। पुरुष सदस्याें को साथ जाने से रोक दिया। सिवान पहुंचने पर सोखा ने मां को रुकने को कहा। महिला को रोककर छात्रा को लेकर कुछ दूरी पर गया और कपड़े उतारने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो भूत का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
छात्रा के चीखने पर उसकी मां उधर पहुंची और बेटी को खून से लथपथ हालत में देखकर सोखा को पीटने लगी। सोखा मौका पाकर भाग निकला। गंभीर हालत में बेटी को लेकर वह जिला अस्पताल में पहुंची। यहां हालत नाजुक देखकर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिवार वाले छात्रा को लेकर कुशीनगर के सुकरौली में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद परिवार वाले थाने पहुंचे। इस बाबत एसओ राम अशीष यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले को दिखवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें