फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल परिवारों को गैस कनेक्शन मिलेगा

Fri, 14 Mar 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) बीपीएल परिवारों को रियायती एलपीजी कनेक्शन मुहैया कराएगी। कंपनी प्रतिभूति राशि और प्रेशर रेगुलटर की राशि खुद वहन करेगी। बाकी की रकम ग्राहक वहन करना होगा। इसके लिए कारपोरेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर ने 27 फरवरी को डीएम को पत्र लिखकर अवगत कराया है।
विज्ञापन

इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड निगमित सामाजिक दायित्व योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को रसोई गैस कनेक्शन प्रदान कर रहा है। कनेक्शन के लिए प्रतिभूति राशि 1450 रुपये, प्रेशर रेग्युलेटर की प्रतिभूति राशि 150 रुपये कंपनी वहन करेगी। बाकी रकम जैसे इंस्टालेशन चार्ज 50 रुपये, डीजीसीसी कार्ड अर्थात ब्लू बुक और प्रशासनिक चार्ज 50 रुपये, सुरक्षा रबर ट्यूब 170 रुपये और रिफिल लागत मॉडल के अनुसार ग्राहक को स्वयं देना होगा। यदि ग्राहक हाट प्लेट स्टोव वितरक से नहीं खरीदते हैं तो वितरक को निरीक्षण चार्ज के रूप में 250 रुपये का भुगतान देना होगा। इंडियन ऑयल कारपोरेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक चेतन पटवारी ने लिखे पत्र में कहा है कि उत्तर प्रदेश के इस पूर्वी हिस्से को हम गोरखपुर एरिया कार्यालय के माध्यम से संचालित करते हैं। जहां 18 जिलों में करीब 16 लाख उपभोक्ता आते हैं। भारत सरकार समाज के निचले वर्गों तक एक सुरक्षित, सुविधाजनक और विश्वसनीय ईंधन के रूप में एलपीजी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने डीएम से सभी ब्लॉकों के बीपीएल परिवारों की प्रमाणित और विधिवत हस्ताक्षरित सूची मांगी है। इससे रियायती एलपीजी कनेक्शन जारी करने के लिए ग्राहकों से संपर्क किया जा सके। इस बाबत डीएसओ केबी सिंह ने बताया कि आईओसीएल का पत्र मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें