फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास, आरोपी फरार

Sat, 04 Jan 2014 05:44 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/कंचनपुर। दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मारने के मामले में पुलिस ने पति समेत तीन पर केस दर्ज कर लिया है। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उनके ऊपर खिलाफ हत्या, दहेज उत्पीड़न सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बहराइच जिले के खैरीगढ़ क्षेत्र के नगहा निवासी कादिर अहमद ने अपनी बेटी की शादी तरकुलवा थानाक्षेत्र के वृदावन निवासी आफताब आलम से की थी। मायके वालों को आरोप है कि निकाह के कुछ वर्ष बीतने के बाद ससुराल के लोग विवाहिता को दहेज के लिए परेशान करने लगे। कई बार पंचायत होने के बाद ससुराल वाले नहीं माने। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर परिवार के लोगों ने 24 दिसंबर को विवाहिता को बंद कमरे में जलाकर मारने का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। गुरुवार को कादिर अहमद की तहरीर पर पुलिस ने पति आफताब, नूर आलम और सद्दाम हुसैन के खिलाफ हत्या के प्रयास, दहेज उत्पीड़न के साथ डीपी एक्ट में केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें