फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई छात्राें ने सड़क जाम की

Fri, 20 Dec 2013 05:42 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। किराये को लेकर उपजे विवाद में कुछ लोगों ने आईटीआई के एक छात्र की पिटाई कर दी। घटना गुुरुवार की है। साथी की पिटाई से नाराज छात्रों ने देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस और छात्रों की वार्ता असफल होने पर लाठियां भांजकर जाम हटवाया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को लार क्षेत्र का रहने वाला एक छात्र जेल रोड स्थित आईटीआई में पढ़ने आ रहा था। रास्ते में वह किसी निजी काम में प्रयोग होने वाले टेंपो में सवार हो गया। आईटीआई पहुंचने पर किराये को लेकर छात्र और टेंपो चालक से विवाद हो गया। मारपीट की नौबत आने पर टेंपो चालक ने मोहल्ले के लोगों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने छात्र की पिटाई कर दी। आईटीआई पहुंचकर छात्र ने मामले की जानकारी अपने साथियों को दी।
पिटाई के विरोध में दोपहर 2.30 बजे के करीब छात्रों ने देवरिया-सलेमपुर मार्ग को जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। इससे सड़क पर जाम हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। वार्ता असफल होने पर पुलिस वालों ने छात्रों पर लाठियां चलानी शुरू कर दी। इससे छात्र भाग खड़े हुए। वहीं पिटाई के दौरान एक छात्र के घायल होने की सूचना है। इस मामले में किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गलती किराया न देने वाले छात्र की थी। इस बाबत प्रभारी कोतवाली माधव प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि छात्र आपस में विवाद कर प्रदर्शन कर रहे थे। सूचना के बाद थोड़ी सख्ती बरतकर छात्रों को हटा दिया गया। लाठी चलने की बात गलत है। अगर किसी को समस्या है तो वह तहरीर दे सकता है। पुलिस मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें