फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी रात ठिठुरने के बाद मिला गैस सिलेंडर

Fri, 20 Dec 2013 05:42 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। सर्दी का मौसम आते ही रसोई गैस की किल्लत शुरू हो गई है। पुलिस की मौजूदगी में पिकेट प्वाइंट पर गुरुवार को धक्कामुक्की के बीच गैस सिलेंडर का वितरण हुआ। गैस की कालाबाजारी करने पर लोगों ने हंगामा भी मचाया। रसोई गैस का बुकिंग नहीं होने से उपभोक्ताओं को पूरी रात ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सुमित्रा भारत गैस एजेंसी मझौलीराज की तरफ से कोतवाली गेट के सामने पिकेट प्वाइंट बनाया गया है। एजेंसी के तरफ से रसोई गैस की बुकिंग नहीं की जाती है। इसके चलते लोगों को पिकेट प्वाइंट पर इंतजार करना पड़ता है। गुरुवार को पिकेट प्वाइंट पर रसोई गैस आने की सूचना पर लोग बुधवार की रात करीब नौ बजे से ही कतार में लग गए। आसमान तले रात गुजारने के बाद सुबह करीब आठ बजे गैस सिलेंडर बांटना शुरू किए। वितरण के दौरान एजेंसी कर्मचारी ट्रक से एक कालाबाजारी करने वालों को सिलेंडर देने लगे। इसको लेकर कतार में खड़े लोगों ने हंगामा मचाना शुरू का दिया। मामला बढ़ता देख गैस वितरण बंद कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस कालाबाजारी करने वाले युवक की पिटाई करते हुए लाकअप में लाकर बंद कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में धक्कामुक्की के बीच रसोई गैस का वितरण हुआ। इस बाबत इंस्पेक्टर ने बताया कि कालाबाजारी करने पर लोग हंगामा किए थे। बाद में सिपाहियों को भेजकर रसोई गैस का वितरण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें