देवरिया। खेत की छप्पर में सो रहे पति-पत्नी को चार युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मामला रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के जिगनी बाजार का है। आरोप है कि एक युवक ने महिला के गली की हंसुली निकाल कर भाग गया। पुलिस ने एक युवक को पकड़कर पूछताछ कर रही है। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के जिगनी बाजार निवासी फेंकू प्रसाद गांव के बाहर खेत में छप्पर डाल कर सोते हैं।
आरोप है कि गांव के चार युवक उनकी छप्पर पर पहुंचे। सो रही महिला के गले से हंसुली निकालने लगे। विरोध करने पर युवक ने फेंकू और उनकी पत्नी का पीटकर घायल कर दिया। गुरुवार को महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपी एक युवक को पकड़कर पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।