फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

96 किसान ही बेच पाए धान

Fri, 29 Nov 2013 05:41 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ फेलिन चक्रवात ने किसानों के धान और गन्ने के फसल पर बुरा असर छोड़ा तो दूसरी तरफ सरकार की धान खरीद नीति ने गुणवत्ता को लेकर पेंच लगा दिया है। इसका नतीजा है कि एक अक्टूबर से अब तक एक प्रतिशत तक धान की खरीद नहीं हो पाई है। अभी तक महज 96 किसानों के धान ही मानक पर खरे उतरे हैं। अब तक खाद्य विभाग के नौ क्रय केंद्रों देवरिया, तरकुलवा, देसही देवरिया, गौरीबाजार, रुद्रपुर, लार, सलेमपुर, भाटपाररानी और बनकटा पर 19000 मीट्रिक टन के सापेक्ष महज 299.640 मीट्रिक टन धान की खरीद हो सकी है। पीसीएफ के 46 क्रय केंद्रों पर 30 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष एक सौ मीट्रिक, यूपीएसएस के दस क्रय केंद्रों पर 14 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष साढ़े चौदह मीट्रिक टन, यूपी एग्रो के तीन क्रय केेंद्रों पर पांच हजार के सापेक्ष 43.500 मीट्रिक टन, कर्मचारी कल्याण निगम के पांच क्रय केंद्रों पर सात हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष 127.600 मीट्रिक टन, एनसीसीएफ के तीन क्रय केंद्रों पर तीन हजार के सापेक्ष 5.760 मैट्रिक टन धान की खरीद हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें