फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन घायल

Mon, 14 Oct 2013 05:38 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बरसात के दौरान कार चालक ने बाइक ने टक्कर मार दी। हादसा पुरवा स्थित एआरटीओ आफिस के पास हुआ। हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए, जिसमें बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन

भलुअनी थानाक्षेत्र के बहोर धनौती निवासी राकेश की आईटीआई के पास फर्नीचर की दुकान है। रविवार को वह बाइक से ससुराल गौरीबाजार के लबकनी जा रहा था। उसके साथ भतीजा सुधीर 11 और बेटा रोहन नौ बैठे थे। एआरटीओ कार्यालय के पास कारचालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। दुर्घटना में सुधीर का दोनों पैर टूट गया। रोहन के सिर में गंभीर चोटें आई। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल हो गया। परिवार के लोगों ने सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें