फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Tue, 16 Jul 2013 05:33 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी भी तैयारी में जुट गई है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने का प्रयास किया गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने पूरे कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की। चुनाव को देखते हुए सोमवार हनुमान मंदिर और सोमनाथ नगर में बैठक हुई।
विज्ञापन

पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार जिला कार्यसमिति, मंडल प्रमुख व अध्यक्ष हनुमान मंदिर के अनुग्रह उत्सव स्थली पर पहुंचे। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। भाजपा में कोई बड़ा छोटा नहीं है। सभी की जिम्मेदारी है कि गांव स्तर तक लोगों को पार्टी से जोड़े। 2014 में होने वाले चुनाव में लोगों का पता चले कि सपा, बसपा और कांग्रेस का गठजोड़ है। जिला प्रभारी और पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला ने कहा कि भाजपा ही राष्ट्रवादी पार्टी है। पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा ने देश का सशक्त और मजबूत किया है। कांग्रेस के शासन में देश तबाह हो रहा है। बैठक को क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ला, और जिलाध्यक्ष मारकंडेय निषाद ने भी संबोधित किया। बैठक में सांसद कमलेश पासवान, पूर्व सांसद देवी प्रसाद, जन्मेजय सिंह, महेन्द्र यादव, अजय तिवारी, अनिरूद्ध मिश्र, राजेन्द्र विक्रम सिंह, सज्जन मणि, डॉ. सत्यप्रकाश मणि, डॉ दर्शना श्रीवास्तव, उषा पासवान, रमेश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। वहीं सोमनाथ नगर में भाजपा की एक बैठक हुई। बैठक में मुख्य रुप से नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र जायसवाल, क्षेत्रिय मंत्री मारकंडेय शाही, विंधेश पांडेय, गोकुल यादव, जितेंद्र सिंह, रविपाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें