फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म

Wed, 17 Apr 2013 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी जब गर्भवती हुई तो परिजनों को घटना के बारे में जानकारी हुई। किशोरी की मां ने कोतवाली पहुंचकर गांव के रहने वाले एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर से दूर भीखमपुर रोड पर रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी का आरोप है कि करीब तीन माह पूर्व असलहे के बल पर गांव के एक युवक ने उसके साथ दुराचार किया था। मुंह खोलने पर उसे जानमाल की धमकी भी दी थी। दहशत में आकर किशोरी ने दुराचार की बात परिजनों से नहीं बताई। इसी बात का फायदा उठाकर युवक किशोरी के साथ करीब तीन माह तक दुराचार करता रहा। इसी दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। तीन दिन पहले किशोरी के पेट में दर्द शुरू हुआ तो उसने परिजनों को बताया। किशोरी का उपचार कराने के लिए परिजन डाक्टर के पास पहुंचे। डाक्टरी जांच में किशोरी के गर्भवती होने की बात सामने आई। किशोरी ने युवक द्वारा दुराचार की बात परिजनों को बताई। इसके बाद परिवार के लोग काफी गुस्से में थे। मंगलवार को परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे और युवक के खिलाफ दुराचार की तहरीर दी। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस पूरे मामले पर पर्दा डालने का प्रयास कर रही है। कोतवाली पुलिस से जब घटना के बारे में पूछताछ की गई तो उसने पूरे प्रकरण से इंकार कर दिया। कहाकि उन्हें इस तरह की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें