फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी करने वाले जाएंगे जेल

Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर । दिल्ली में पैरामेडिकल की छात्रा के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद यूपी सरकार छात्राओं की सुरक्षा को लेकर संजीदा दिख रही है। उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. जयदेव मित्रा ने शासनादेश जारी कर प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में सुरक्षा अधिकारियों के फोन नंबर दीवार पर पेंट कराने का निर्देश दिया है। क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी सदन राम ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

सभी महाविद्यालय के प्राचार्यों को पत्र जारी कर कहा गया है कि कॉलेज की दीवारों पर सुरक्षा नंबरों के साथ पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर लिखे जाएं। सहशिक्षा वाले डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे लड़कियों के साथ अभद्रता करने वाले छात्रों की सूची पुलिस प्रशासन को साैंपें। यह भी कहा गया है कि रोज छींटाकशी का शिकार होने के बाद भी तमाम लड़कियां लज्जा वश शिकायत से परहेज करती हैं। ऐसे में प्राचार्य के दायित्व का निर्धारण किया गया है। प्राचार्य की सूचना पर छात्राओं के साथ अभद्रता करने वाले छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
छात्राओं की सुरक्षा के संबंध में प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। रास्ते में छेड़ने वाले शोहदों के संबंध में भी लड़कियों को सुरक्षा अधिकारियों के मोबाइल पर सूचना देने को कहा गया है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों की सूचना भी छात्राएं दे सकती हैं। महाविद्यालय की दीवार पर पुलिस कंट्रोल रूम, एसपी, सीओ, स्थानीय कोतवाली के प्रभारी, प्राचार्य और प्रबंधक के मोबाइल नंबर दीवारों पर लिखवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें