फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप से 40 हजार की लूट

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के आईटीआई कालेज के समीप स्थित स्टार फिलिंग स्टेशन पर पल्सर सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंपकर्मी को असलहा दिखाकर 40 हजार रुपए लूट लिए और सलेमपुर की ओर भाग निकले। कर्मियों ने जैसे ही लूट की सूचना पुलिस को दी, हड़कंप मच गया। एडिशनल एसपी के साथ मौके पर कई अधिकारी पहुंच गए। वारदात के बाद जिले में वाहन चेंकिग शुरू कर दी गई। पूछताछ में कर्मचारी कई सवालों का संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब आठ बजे भूरे रंग की पल्सर पर सवार दो युवक आईटीआई कालेज के पास स्थित स्टार फिलिंग स्टेशन पहुंचे। पेट्रोल पंप पर खुखुंदू थानाक्षेत्र के दोघड़ा गांव निवासी सत्येन्द्र राजभर और चंद्रिका यादव रात्रिकालीन ड्यूटी पर थे। बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाश तेल भराने के लिए टंकी के पास पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने तमंचा दिखा सेल्स मैन के पास रखे 40 हजार रुपये लूट लिए और तमंचा लहराते हुए सलेमपुर की ओर भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह, सीओ सिटी गजेद्र सिंह, कोतवाल सूरजपाल, एसएसआई एसडी भारती मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

घटना की पड़ताल शुरु कर दी। वरदात के बाद पुलिस ने एतियातन के तौर पर जनपद में वाहन चेकिंग शुरु कर दी।
रवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें