फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में नए भारत का सपना देखते थे चाचा नेहरु

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिला विज्ञान क्लब के तरफ से आयोजित पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती धूमधाम से मनाई गई। राजकीय बालगृह के सभा कक्षा में आयोजित समारोह में बच्चों ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सभी ने कहा कि चाचा नेहरू ने देश को एक नई दिशा देने का कार्य किया।समारोह को संबोधित करते हुए उदित नारायण पीजी कालेज के भूगोल विभाग के अध्यक्ष डा. सीवी सिंह ने कहा कि बच्चे कल के भविष्य हैं, नेहरू भविष्य दृष्टा है। बच्चों में भारत का भविष्य देखते थे। इसलिए अपने जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाने की प्रेरणा दी। डॉ. सिंह ने कहा कि बड़े सपने देखने एवं कठोर श्रम करने की जरूरत है। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि आज आवश्यकता है कि बच्चे वैज्ञानिक प्रक्रिया को समझें और सीखने का प्रयास करें।
विज्ञापन

बाल दिवस पर आयोजित हुए खेलकूद
देवरिया। अंजुमन इस्लामिया हायर सेकेंड्री स्कूल में आयोजित बाल दिवस समारोह के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा पांच तक के बच्चों ने प्रतिभाग कर अपना हुनर दिखाया। प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र बहादुर सिंह आईएएस और विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य संजीव द्विवेदी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद छात्राओं ने दीप प्रज्जवलित कर अतिथियों का स्वागत किया। उपस्थित कार्र्यक्रम को संबोधित करते हुए रामू द्विवेदी ने कहा कि मुसलमानों को शिक्षा की ओर अग्रसर होकर ही विकास की राह ढूंढना चाहिए। महेंद्र सिंह ने बताया कि बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों में छुपी हुई प्रतिभा बाहर आती हे। डिप्टी कलेक्टर राकेश सिंह ने इमानदारी से शिक्षा देने का आह्वान किया। अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष विस्मिल्लाह मुन्ना लारी ने अंजुमन स्कूल के विकास पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में एमएस चिल्ड्रेन अकादमी की छात्रा पाकीजा परवीन ने प्रथम, इसी स्कूल के मोहसिन आलम ने द्वितीय और सिराजुद्दीन सिटी मांटेसरी स्कूल की फातिमा परवीन को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त 39 छात्र विशेष पुरस्कार से सम्मानित हुए। समारोह के दौरान बच्चों ने अपना-अपना स्टाल लगाकर मेला का भी आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें